Skip to main content

MP Headlines

भाजपा सैलाना शिवगढ़ मंडल की सेवा पखवाड़ा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला संपन्न

सैलाना। गत दिवसः सैलाना जनपद सभा गृह में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जन्म जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न आयोजनों द्वारा सेवा समर्पण के कार्य करेगी। इस हेतु आवश्यक कार्यशाला जनपद पंचायत भवन में संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम के प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी रहे।

स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने दिया। कार्यक्रम प्रभारी बलवंत भाटी ने आगामी सभी कार्यक्रमों के तहत जिसमें स्वच्छता अभियान रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर वोकल फार लोकल एक पेड़ मां के नाम मोदी विकास मैराथन सहित अनेक कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रदान की।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, भूपेंद्र जायसवाल, शैतानसिंह पटेल, देवचंद पाटीदार, सुनील राठौर, अनुकूल सोनी, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, सौरभ रांका, ललित चंडालिया, सुरेंद्र मेहता, नाथूलाल राठौर, प्रभु भाभर, रतनलाल मुनिया, लक्की मईडा, देवीसिंह कतीजा, मुकेश देवड़ा, अनोखी लाल पाटीदार, गोपाल पाटीदार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार ने किया। आभार महामंत्री सुभाष भाभर ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines