Skip to main content

MP Headlines

परिषद अध्यक्ष व मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिले बोहरा समाज से, कहा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद

सैलाना। बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉक्टर श्री सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन जी के सैलाना नगर आगमन पर उनकी आगवानी और व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे इसके लिए सैलाना नगर परिषद ने कमर कस ली हैं।

सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, सीएमओ मनोज शर्मा, वरिष्ठ पार्षद मंगलेश कसेरा, नगर परिषद कर्मी धन्ना लाल कसेरा, मनोज कसेरा, शैलेन्द्र सिंह राठौड़ ने आज रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बोहरा समाजजनों से भेंट की।

अध्यक्ष शुक्ला ने बोहरा समाजजनों से कहा कि ये पूरे सैलाना नगर के लिए गौरव की बात हैं कि इतनी बड़ी हस्ती का सैलाना नगर आगमन हो रहा हैं। पूरा सैलाना नगर उनकी आगवानी के लिए आतुर हैं।अध्यक्ष शुक्ला ने सभी संबंधितों को साफ सफाई, जल व्यवस्था, बिजली व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।

MP Headlines
Author: MP Headlines