Skip to main content

MP Headlines

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के द्वारा TET को लेकर शाजापुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शाजापुर। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के द्वारा आज TET को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित कर शिक्षक पात्रता परीक्षा को सेवारत शिक्षकों पर अनिवार्य न करने करने संबंधी गंभीर स्थिति के विषय में अवगत कराने हेतु जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वचन संगठन मंत्री मनराज परमार ने किया।

इस मौके पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के संरक्षक योगेश भावसार, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव नंदकिशोर विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जागेश  सोनी, मायाराम पाटीदार, ओंकार सिंह चांदना, नगर अध्यक्ष गोविंद सोनी, मनोज दुबे, नेहा पटवा, रुचि नगर, शीतल श्रीवास्तव, गौरव व्यास, कैलाश पाल, आलोक भाषा, जगदीश भावसार, लोकेश राठोर, दामोदर सक्सेना, सुनील विश्वकर्मा गोपाल सिंह कुंभकार, शैलेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines