Skip to main content

MP Headlines

जिला स्तरीय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता में रतलाम महाविद्यालय रहा विजेता, सैलाना महाविद्यालय रहा उप विजेता

सैलाना। अंतर महाविद्यालयीन जिला स्तरीय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाविद्यालय सैलाना द्वारा किया गया।

जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में रतलाम जिले की 11 महाविद्यालयीन टीमों जिनमें  शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम, शासकीय महाविद्यालय सैलाना, भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय जावरा, शासकीय महाविद्यालय आलोट ,शासकीय महाविद्यालय ताल, शासकीय महाविद्यालय बाजना,  शासकीय वाणिज्य  महाविद्यालय रतलाम, शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा, अरिहंत कॉलेज रतलाम, योगेंद्र सागर कॉलेज रतलाम एवं एस एस आई टी कॉलेज रतलाम ने सहभागिता की।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में फाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय सैलाना (कप्तान -भरत मेड़ा) एवं शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम ( कप्तान- अमित भूरिया) के बीच खेला गया, जिसमें विजेता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम एवं उपविजेता शासकीय  महाविद्यालय सैलाना रहा।  इस इस प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी   शासकीय महाविद्यालय बड़नगर में आयोजित  संभाग स्तरीय  प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा सफल  आयोजन में सहयोग के लिए
महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। निर्णायकों के रूप में संजय शर्मा, प्रदीप पंवार, गणेश भदोरिया, हर्ष व्यास एवं कृष्णा प्रजापति ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ सौरभ ई लाल ने किया ।प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines