सैलाना नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन व कन्या भोज का विशाल आयोजित हुआ

सैलाना। सैलाना नगर में नवरात्रि के पावन पर्व पर हर्ष विजय गेहलोत मित्र मंडल के तत्वावधान में शनिवार को नगर के शीतलामाता मंदिर देवरी चौक मे नगर की  कन्याओं को आमंत्रित करते हुए विशाल पूजन तथा कन्या भोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत व अंशु गेहलोत द्वारा यहां उपस्थित करीब 700 से अधिक कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर पूजन कर अपने हाथों से भोजन परोसा तथा उपहार भेंट किया गया।

पूर्व विधायक हर्षविजय विजय गेहलोत ने कहा कि नवरात्रि के इस अवसर पर कन्याओं का पूजन करना हमारा सौभाग्य है क्योंकि नारीशक्ति का रूप कन्या हमारी धरोहर है इनके सम्मान में जितनी सेवा की जाए कम है।

इस अवसर पर शेखर गेहलोत, हनी गेहलोत गेहलोत परिवार के साथ साथ हर्षविजय गेहलोत मित्र मंडल के सदस्य, पत्रकारगण, नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines