Skip to main content

MP Headlines

नगर में भक्ति का केन्द्र बने माता के मंदिर और गरबा पंडाल, रंगारंग वेशभूषा के साथ गरबा रास हो रहे हैं

सैलाना। नगर सहित अंचल मे धीरे धीरे शक्ति की भक्ति मे रंग जमने लगा है। जैसे जैसे पर्व समापन की और अग्रसर  है गरबा पंडाल मे गरबारास की धूम दिखाई देने लगी है।नगर में नवरात्रि का पर्व नगर में हर्ष उल्लास व धूमधाम से  मनाया जा रहा है।

माँ दुर्गा की भक्ति और शक्ति के नौ दिनों के इस पर्व में पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो चुका है। नगर में हर गली मोहल्ले व मंदिरो में देवी माँ की भव्य आराधना और श्रद्धा से गूंज रहा है। नगर के कालिका माता मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आराध्ना का केंद्र है। करीब  25 जगह माताजी की मूर्ति की स्थापना की गई है।

शीतला माता मंदिर, श्रीलक्ष्मी मंदिर, विठल माता मंदिर, बस स्टैंड यहां पावागढ़ माता का भव्य स्वरूप बनाया गया है मस्जिद चौराहा, दिलीप मार्ग,उदयविहार कालोनी , कीर्ति विहार विवेकानंद कॉलोनी, सहित अनेको स्थानों पर महिलाएं बच्चे गरबा पंडालो में गरबा खेल रही है। भक्तिमय आनंद की अनुभूति हो रही है।

विट्ठल माता पंडाल प्रशांत माँडोत मित्र मंडल द्वारा नगर का श्रेष्ठ पंडाल आकर्षण का केंद्र है। यहां प्रतिदिन बच्चे एवं महिलाएं रंगारंग वेशभूषा के साथ महाआरती के पश्चात पंडाल में गरबारास  में उत्साह के साथ देर रात तक गरबा रास हो रहै है ।ऐतिहासिक कालिका माता मंदिर जो शहर के मध्य स्थित है। नवरात्रि में भव्य रूप से सजा हुआ है। इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी है।

सैलाना पुलिस प्रशासन व प्रशासन ने नवरात्रि के दौरान शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।

MP Headlines
Author: MP Headlines