Skip to main content

MP Headlines

सैलाना में शरद पूर्णिमा पर रात तक चला भव्य पुरुष डांडिया रास का आयोजन

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुरुष डॉडिया रास का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैलाना नगर सहित धामनोद, बोदिना, करिया, अड़वानीया के समस्त डांडिया, गरबा प्रेमीयो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को रात्रि 8 बजे महात्मा गांधी मार्ग सेंट्रल बैंक के पास सैलाना सांस्कृतिक संगम सैलाना द्वारा किया गया था।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि सैलाना नगर में ऐसे प्रोग्राम कई वर्षों बाद हुआ है और ऐसे प्रोग्राम होते रहना चाहिए। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात संस्कृति संगम कार्यक्रम के मुख्य कार्यकर्ताओं अरविंद मुरेरा अनोखीलाल गेहलोत, कांतिलाल राठौर, बाबूलाल कसेरा, अंशुल राठोर, मुकेश प्रजापत, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र राजू सेठ, समर्थ पाटीदार, अजय सोलंकी, चन्द्रशेखर वर्मा, गोपाल कसेरा, पीयूष चौहान, अखिल राठौर सहित संस्था के सदस्यों ने गेहलोत का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। डांडिया रास गरबा का शुभआरंभ स्वयं हर्ष विजय गेहलोत, महेंद्र शुक्ल, श्रीराम चौधरी, जगदीश पाटीदार, रामप्रसाद चंदेल, परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, मंगलेश कसेरा द्वारा डांडिया रास करते हुए डांडिया रास शुभारंभ  किया। गरबा रास देर रात तक चलता रहा, इस डांडिया रास गरबे में सभी ने डांडिया रास का आनंद लिया।

नगर के पंडित जितेंद्र नारायण द्वारा भगवान श्री कृष्ण की महाआरती करवाई गई। महाआरती के बाद रात्रि में खीर प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया था। आयोजन का उद्देश्य सैलाना नगर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा है।उक्त आयोजन सैलाना सांस्कृतिक संगम सैलाना द्वारा आयोजित किया गया था।

MP Headlines
Author: MP Headlines