Skip to main content

MP Headlines

दिव्यांगता प्रमाण पत्र अभियान अन्तर्गत नगर परिषद सैलाना द्वारा शिविर का आयेजन

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना में शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में दिव्यांगता प्रमाण पत्र अभियान का आयोजन दिनांक 08 अक्टुबर 2025 से 09 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया।इस क्रम में नगर परिषद सैलाना द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयेजन नगर परिषद परिसर में किया गया, शिविर का शुभारंभ चैतन्य शुक्ला अध्यक्ष नगर परिषद सैलाना द्वारा किया गया।

इस अवसर पर  योजना प्रभारी शिखा शर्मा, हुकमीचंद परिहार, डॉ रमेश कटारा आयुष चिकित्सा अधिकारी, कमलेश मकवाना सी एच ओ, रेखा कटारा सी एच ओ, बुलबुल तंवर सी एच ओ,अनिल मेहता आयुष कंपाउंडर, प्रकाश सोलंकी MRC शिक्षा विभाग, सरिता जादव(LHV), इंदिरा चौहान ए एन एम, अनीशा खान ए एन एम ने दिव्यांगता स्क्रीनिंग चिन्हांकन शिविर सैलाना में सेवाएं दी ,एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
शिविर में कुल  16 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। पात्र पाए गए लोगों को बच्चों को दिव्यागता प्रमाण पत्र सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। उक्त उक्त जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा दी गई। लेखपाल भीमसेन लहरी उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines