सैलाना। गौसेवा पुण्य अर्जन का सबसे अच्छा माध्यम है। सैलाना गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर यह बात अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तरुण जैन ने कही। प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की सभी गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसी के अंतर्गत सैलाना गौशाला में भी गोवर्धन पूजा की गई जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जैन अपने उद्बोधन में कहा कि गौसेवा में लगे सभी गौसेवक धन्यवाद के पात्र हे गोशाला में होने वाली प्रशासनिक सहयोग के लिए आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, व्यापारी संघ के अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, जनपद पंचायत कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिया गेरा, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने भी अपने विचार रखे। गौशाला समिति के अध्यक्ष मांगीलाल गोटा ने समिति के कार्यों के बारे में बताया ओर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग की बात कही।

कार्यक्रम की शुरुआत गाय के गोबर से बने गोवर्धन पूजा कर की गई। इसके बाद गौ माता की पूजा कर गायों को गुड खिलाया।
गौशाला के सभी कर्मचारियों को समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार दिवाली के अवसर पर नए वस्त्र अतिथियों के हाथों वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन गौशाला के प्रदीप त्रिवेदी ने किया और आभार गोपाल सिलावट ने किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़, गौशाला समिति के देवेंद्र बांठिया, करुण संघवी, गौसेवक जितेंद्र राठौड़ भक्ति मंडल के रौनक चंडालिया, आदिश चोरड़िया, हनु चंडालिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: MP Headlines



