Skip to main content

MP Headlines

मां कालीका माता मंदिर पर कन्या पूजन कर भोजन प्रसादी करवाई

सैलाना। सैलाना नगर के मां कालिका माता मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष  भी मां कालीका के दरबार में कन्या भोज का आयोजन किया गया दीपोत्स के बाद से ही अन्नकूट भोजन भंडारों का सील शिला आरंभ हो गया है। इसी कडी में आज प्रतिवर्षानुसार गोपाष्टमी पर्व को अपने दसवें वर्ष मां कालिका माता मंदिर सेवा समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में मां कालका माता की महाआरती कर कन्याओं का चरण पादुका पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया।इस कन्या भोज आयोजन में 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओ की पूजा अर्चना कर वस्त्र भैट कर भोजन प्रसादी ग्रहण करवाया गया। आयोजन दस वर्षों से सतत जारी है।

इस मौके पर समिति के राकेश चंदेल, संतोष धभाई, संजय चंदेल, ऊँकार पांचाल, कमल प्रजापत, घनश्याम कसेरा, बब्बू ग्वाले, संजय प्रजापत, जितेंद्र कुशवाह, कमल परिहार, यश शर्मा, चेतन पाटीदार सहित सदस्य मौजूद थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines