रतलाम 19 दिसंबर/ महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश शासन मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया 20 दिसंबर को रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेंगी। जारी कार्यक्रम अनुसार मंत्री सुश्री भूरिया प्रातः 10 बजे रतलाम आऐंगी, 10:30 बजे नेहरू स्टेडियम में खेल चेतना मेले का शुभारंभ करेंगी, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक महिला एवं बाल विकास विभाग की शासकीय संस्थाओं (बालिका गृह, विशेष दत्तक ग्रहण ऐजेंसी, वन स्टॉप सेंटर) का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगी। शाम 4 बजे रतलाम से झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगी।
Author: MP Headlines

















