नगर में निकली धूमधाम से श्री खाटू श्याम बाबा कि पांचवी निशान पदयात्रा

सैलाना। पिछले दिनों से प्राकृतिक शीतलहर,  घने कोहरे के प्रकोप होने के बाद भी नगर में भक्तों की भक्ति सराबोर है। इसी कड़ी में सैलाना नगर से करने वाला श्याम कराने वाला श्याम समिति के तत्वावधान में रविवार को नगर से श्रीखाटू श्यामबाबा (बांगरोद)धाम की पांचवीं निशान पैदल यात्रा निकाली जिसमें बाबा खाटू श्याम प्रेमी जनों द्वारा नाचते गाते  झूमते नजर आए, जिसमें सर्वदली संभव संगठनो के पदाधिकारियों ने बाबा खाटू श्याम प्रेमीयो के भक्तों ने जय कारों के साथ इस विशाल निसान पदयात्रा में सरिक हुए।

यह यात्रा देवरी चौक हनुमानजी व श्री खाटू श्याम बाबा की आरती करने के पश्चात आरंभ हुई । जो यात्रा नगर के मोची मोहल्ला पैलेस चौराहा गणेश मंदिर यहाँ श्री गणेश मंदिर पर महाआरती की गई, इस यात्रा का नगर में एवं बाबा धाम के पहुंच मार्ग तक श्याम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। यह यात्रा धामनोद, पंचेड, नामली, धोसवास होते हुए बांगरोद खाटू श्याम धाम मंदिर पहुँची । जहां बाबा श्रीखाटू श्यामजी की पूजा अर्चना के पश्चात महाआरती एवं महा प्रसादी की गई ।

इस यात्रा में नगर की महिलाऐ, पुरूष बच्चे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालु शामिल हुऐ। इस विशाल पदयात्रा में शामिल सभी भक्तों का सामूहिक भोजन प्रसादी बाबा धाम के निकट धोस्वास ग्राम मैं रखा गया इस भंडारे में भक्तों ने सहर्ष भोजन प्रसादी ग्रहण की गई। खाटू श्याम इस यात्रा में सभी यात्रियों को वापस सेलाना लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई थी।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp