अब स्व सहायता समूहों की दीदियों के जीवन में भी जलेगा ज्ञान का दीप

सैलाना। जनपद शिक्षा केंद्र सैलाना में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जनपद पंचायत सैलाना के  पवन  वैष्णव, जिला प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय के जिला समन्वयक ज्ञानेश्वर  परिहार, खंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक  नरेंद्र कुमार पासी, विकासखंड साक्षरता समन्वयक डॉ.रवीन्द्र उपाध्याय तथा संकुल सह समन्वय एवं जन शिक्षक उपस्थित रहे।

विकासखंड साक्षरता समन्वयक डा.रवीन्द्र उपाध्याय ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय ग्रामीण  आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड में संचालित विभिन्न स्व सहायता समूहो  की दीदियों को साक्षरता अभियान से जोड़ने तथा उनका Nilp  ऐप पर पंजीयन करने हेतु चर्चा की गई एवं साथ ही आगमी मूल्यांकन परीक्षा की तैयारी के संबंध में भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।

विकासखंड के श्पवन वैष्णव  द्वारा आवश्यक जानकारी देते हुए बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चल रहे स्व सहायता समूहो की दीदियों को भी राज्य साक्षरता मिशन से समन्वय स्थापित कर इस अभियान से जोड़ने हेतु आदेशित किया गया है। योजना के अंतर्गत समस्त निरक्षर दीदीयों को पूर्व से  शिक्षित दीदीयो के द्वारा ही अक्षर साथी के रूप में पंजीकृत करके कक्षा संचालन करवाते हुए साक्षर बनाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य हेतु समस्त आवश्यक जानकारियां दो-तीन दिवस में उपलब्ध करवा दी जावेगी। जिससे की पंजीयन का कार्य समय सीमा में पूर्ण हो सके।

जिला समन्वयक  ज्ञानेश्वर  परिहार के द्वारा इस योजना का क्रियान्वयन तत्परता से करने तथा समस्त लोगों को इस अभियान से जोड़ने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। खंड स्रोत समन्वयक  नरेंद्र कुमार पांसी द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp