Skip to main content

MP Headlines

मौनी अमावस्या पर सैलाना गौशाला में गौसेवा का पुण्य आयोजन हुआ

सैलाना। सैलाना नगर की गौशाला में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर समर्पण सेवा संस्था समिति द्वारा गौसेवा का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से गौशाला में स्थित समस्त गौ माताओं के लिए 11 कुंटल लापसी की भव्य व्यवस्था की गई।

मौनी अमावस्या को दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। इसी धार्मिक भावना को आत्मसात करते हुए संस्था समिति के सदस्यों के साथ नगर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी गौमाताओं को अपने हाथों से लापसी खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन के दौरान गौशाला परिसर भक्तिमय और सेवा भाव से परिपूर्ण नजर आया।

उल्लेखनीय है कि समर्पण सेवा संस्था समिति केवल पर्वों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि नगर में बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए प्रतिदिन निःशुल्क भोजन पैकेट वितरण का कार्य भी पिछले कई वर्षों से निरंतर करती आ रही है। संस्था समिति का यह सेवा कार्य समाज में मानवता, करुणा और समर्पण की प्रेरणा प्रस्तुत करता है। इस आयोजन के माध्यम से समिति ने गौसेवा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines