Skip to main content

MP Headlines

रतलाम के चांदनी चौक में हुआ जोरदार धमाका, 4लोग झुलसे

रतलाम। रतलाम शहर के अतिव्यस्तम चांदनी चौक क्षेत्र में 26 जनवरी को शाम 4 बजे में एक बड़ा धमाका हुआ है। जिसे देख क्षेत्र में अफरा तफरी का मंच गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक राकेश काका एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया  पहुंचे।

जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य बाजार चांदनी चौक क्षेत्र में यूसुफ भाई की बंदूक की दुकान पर 26जनवरी को ठीक शाम 4.02 बजे  जोरदार धमाका हो गया। धमाके में करीब 4 लोगो के घायल होने की जानकारी मिली है।

रहवासियों ने बताया  कि बंदूक की दुकान में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।  गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति होने पर सभी घायलों को इंदौर रैफर करने की जानकारी मिली है।

घटना के बाद शाम 7:00 बजे एडीएम शालिनी श्रीवास्तव में घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली।

MP Headlines
Author: MP Headlines