26 जनवरी को भी हुआ था वेल्डिंग करते समय विस्फोट ,
रतलाम। रतलाम शहर के बाल चिकित्सालय रोड पर मुख्य डाक घर के सामने एक वेल्डिंग की दुकान पर वेल्डिंग करते समय कार्बेट टैंक में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकान संचालक एक बाइक के स्टेण्ड को वेल्डिंग कर रहे था और पास में उनका कर्मचारी खड़ा हुआ था। गनीमत रही कि दोनों को चोट नहीं आई। टैंक विस्फोट होकर करीबन 15 फीट दूर सड़क पर जा गिरा।
जानकारी के अनुसार हादसा इमामउद्दीन पिता कमरुद्दीन निवासी जवाहर नगर रतलाम की मुख्य डाक घर के सामने स्थित न्यू जनरल इंजीनियरिंग एंड वेल्डिंग वर्क्स की दुकान पर उस समय हुआ, जब वहां दुकान संचालक एक बाइक में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था, तभी वेल्डिंग उपकरणों से जुड़े कार्बेट टैंक में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट होने के बाद कार्बेट टैंक फटकर दुकान के सामने करीब 15 फीट दूर मुख्य सड़क पर जा गिरा। अचानक हुए विस्फोट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ देर मौके लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी और नायक तहसीलदार मनोज चौहान आदि मौके पर पहुंचे और दुकान संचालक से घटना के बारे में जानकारी ली।

दुकान संचालक इमामउद्दीन ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 1:45 बजे वे दुकान के बाहर वाले हिस्से में एक बाइक के पैर रखने के पैरदान में वेल्डिंग कर रहे थे। उनका कर्मचारी 28 वर्षीय जुबेर पास में खड़ा हुआ था। वेल्डिंग करते समय अचानक कार्बेट टैंक में विस्फोट हो गया। जोरदार आवाज के साथ टैंक सड़क पर जा गिरा।

जानकारी के अनुसार कार्बन टैंक में पानी भरा रहता है तथा उसमें कॉर्बेट मिलाया जाता है । विस्फोट कैसे हुआ उन्हें पता नही। नायब तहसीलदार मनोज चौहान ने बताया कि वेल्डिंग की दुकान में विस्फोट हुआ है । घटनास्थल चेक किया है । विस्फोट किस कारण से हुआ है, यह पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच कराई जा रही है । साथ ही टीम बनाकर शहर में ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएंगे, जहां इस प्रकार के हादसे होने का अंदेशा बना रहता है।

Author: MP Headlines





















