मंगलवार को जिले में ‘स्वच्छ जल सुनवाई’ की गई, 9 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसका तत्काल निराकरण किया गया

सैलाना। रतलाम विगत दिनों जिला कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जिले की नगर पालिका, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया था कि जिले की सभी नगर पालिका, नगर परिषद में प्रति मंगलवार को स्वच्छ जल सुनवाई की जाय। जिला कलेक्टर के  निर्देशानुसार पी ओ डूडा  अरुण पाठक के मार्गदर्शन में  रतलाम जिले में “स्वच्छ जल“ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। 

सैलाना नगर परिषद के मुख्यनगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया नगर में प्रति मंगलवार को स्वच्छ जल सुनवाई रखी जा रही है। जिसमे मंगलवार को नगर परिषद सैलाना में स्वच्छ जल प्रदाय से सम्बंदित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
इस अभियान अंतर्गत मंगलवार को जिले की  सभी  9 नगरीय  निकायो  में  ’ स्वच्छ जल सुनवाई’ आयोजित की गई । जल सुनवाई में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp