रतलाम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों हेतु गुणवत्ता एवं सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित’’

रतलाम 25 फरवरी/रतलाम के औद्योगिक क्षेत्रों के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए 25 फरवरी 2026 को डिविजनल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, रतलाम में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन ’’एडैप्ट एजुसिस प्राइवेट लिमिटेड’’ द्वारा ’’मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (एमपीएलयूएन)’’ के मार्गदर्शन में किया गया, जो राज्य में आरएएमपी योजना की नोडल संस्था है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सौरभ पाण्डेय, अध्यक्ष डिविजनल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन श्री संदीप व्यास, अध्यक्ष मालवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स श्री वरुण पोरवाल तथा अध्यक्ष नमकीन एवं सहायक खाद्य क्लस्टर एसोसिएशन श्री वैभव कुमार जैन उपस्थित थे।

कार्यशाला में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। श्री रवि वर्मा, आरएएमपी परामर्शदाता, उज्जैन संभाग द्वारा आरएएमपी योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं एवं उद्योगों के लिए इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
श्री हेमंत झा, प्रमाणित गुणवत्ता परामर्शदाता द्वारा उद्योगों के लिए शून्य दोष शून्य प्रभाव गुणवत्ता प्रमाणन के महत्व, उसकी प्रक्रिया एवं उससे होने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

एडैप्ट एजुसिस प्राइवेट लिमिटेड के श्री चंदन वाधवानी द्वारा सरकारी ई-बाजार मंच तथा डिजिटल व्यापार मंचों के माध्यम से उद्योगों के उत्पादों के विपणन और नए बाजार अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त श्री सौरभ पाण्डेय द्वारा महाप्रबंधक श्री अतुल बाजपेयी के मार्गदर्शन में प्रदेश की नई औद्योगिक नीतियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति 2025, मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति तथा मध्यप्रदेश भूमि नियम 2025 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यशाला में रतलाम औद्योगिक क्षेत्र की विनिर्माण इकाइयों से लगभग 55 उद्योग प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें गुणवत्ता सुधार, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने उत्पादों के विपणन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्योगों को गुणवत्ता के उच्च मानकों के प्रति जागरूक करना, उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाना तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना रहा है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
भोपाल
MP Headlines

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा में सैलाना क्षेत्र के विकास को लेकर घेरा सरकार-मंत्री, तालाब निर्माण निरस्त करवाने के संबंध में सांसद अनीता नागरसिंह चौहान पर लगाया भेदभाव का आरोप

Read More »