सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में नवरात्रि के पावन पर्व के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर सैलाना नगर में एक अनोखी और प्रेरणादायक परंपरा का भव्य समापन देखने को मिला। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी विमल कटारिया व सेवाभावी द्वारा पिछले 12 वर्षों से बस स्टैंड मेन रोड पर लगाए जा रहे नीम के कड़वे शरबत स्टॉल का इस वर्ष भी सम्मानपूर्वक समापन किया गया।
पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान कटारिया द्वारा राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को नीम का शरबत पिलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उनका मानना है कि नीम एक प्राकृतिक औषधि है, जो शरीर को शुद्ध करने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव में सहायक होती है। समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल अब एक मजबूत परंपरा का रूप ले चुकी है, जिसे नगरवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
रामनवमी के पावन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संतोष धभाई द्वारा विमल कटारिया एवं उनके मित्र मंडल का श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट अरविंद मुरैरा, दिनेश सोनी, गोपाल महेश्वरी, अशोक चौधरी, देवेंद्र सोलंकी, महेश सांवरिया, ओमप्रकाश पिपलिया, संदीप राका, पीयूष चौहान और प्रमोद भंडारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस सेवा कार्य में मनीष सोनी, संदीप मोदी तरुण बाफना,शैलेश चंडालिया,सिद्धपाल सिंह सिसोदिया, अमित शर्मा, लोकेश पांचाल, दिलीप राठौड़, निर्मल पांचाल,नितेश सिसोदिया, ओमप्रकाश कसेरा, राजेश कसेरा, विकास कटारिया सहित मित्र मंडल का विशेष योगदान रहा। रामनवमी के अंतिम दिन भव्य स्वागत के साथ नीम शरबत सेवा के समापन ने पूरे नगर में सकारात्मक संदेश दिया। नवरात्रि और नववर्ष का उत्सव सैलाना में उत्साह, उमंग और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया।
Author: MP Headlines












