सैलाना। महावीर स्वामी जन्म सब कल्याण पर सैलाना नगर में सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप परिवार एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, रतलाम के तत्वाधान में नगर के अणु आराधना भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 151 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
रतलाम मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज में जागरूकता और सेवा भावना की मिसाल पेश की। इस पूरे आयोजन में अनुशासन, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की झलक साफ दिखाई दी।

इस पुण्य कार्य में ग्रुप के अध्यक्ष पंकज चंडालिया सहित शैलेंद्र चंडालिया, पीयूष चंडालिया, शैलेंद्र ग्वालियरी, प्रिंस लोढ़ा, सुरेंद्र ग्वालियरी, रोहित चंडालिया, अर्पित रांका, संजय राठौर, सौरभ रांका, निर्मल कोठारी, जितेंद्र रांका, पितेश चंडालिया, सौरभ मांडोत, राजेश चंडालिया, प्रमोद वोहरा, दिनेश चंडालिया सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
समाज के हर वर्ग से मिले भरपूर सहयोग ने इस आयोजन को सफल बनाया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा सके। यह आयोजन न सिर्फ रक्तदान का कार्यक्रम था, बल्कि मानवता, एकता और सेवा की भावना का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।
Author: MP Headlines


















