विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टैंकर किये वितरित

रतलाम 1 मार्च/जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को निरन्तर प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा आमजन की सुविधाओं के लिए सजगता से प्रयास कर रहे है। जिसका प्रतिफल भी मिल रहा है ।

उक्त विचार विभिन्न अतिथियों ने जावरा जनपद पंचायत में आयोजित  विधायक निधि से प्रदाय पेयजल टेंकर वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये। विधायक डॉ पांडेय ने जावरा जनपद पंचायत क्षेत्र में 13  ग्राम पंचायत गोंदी धर्मसी, झालवा, नेतावली, परवलिया, मोयाखेड़ा, ढोढर, हनुमंतिया, रोला, कामलिया, पिपलियासीर, मांडवी, धतरावदा, उणी  पर पेयजल टेंकर प्रदाय  किये गये । कार्यक्रम मे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं  सरपंच/ सचिव उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines