आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन संपन्न

प्रदेश प्रभारी श्री तोमर ने पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा की

भोपाल/रतलाम। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश इकाई द्वारा राज्य में आगामी चुनाव की तैयारी एवं सफलता को लेकर पोलिंग बूथ स्तर तक संगठन निर्माण के लिए भोपाल में जोन वार पदाधिकारी सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें राज्य के 13 जोन के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

इस पदाधिकारी सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर द्वारा प्रत्येक जोन स्तर पर एवं जिला स्तर पर पदाधिकारियों से चर्चा की गई और पार्टी संगठन को मजबूत एवं पोलिंग बूथ समिति एवं विधानसभा स्तर पर समिति गठित करने पर जोर दिया एवं प्रत्येक स्तरों के चुनाव पर उम्मीदवार उतारने एवं जीत हासिल करने हेतु प्रेरित किया।

सम्मेलन में रतलाम जोन के अंतर्गत मंदसौर, नीमच, रतलाम जिले से पदाधिकारीगण भी शामिल हुए। इसमें नीमच से प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत धाकड़, प्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बालचंद वर्मा, रतलाम जिला अध्यक्ष संयम शर्मा, मंदसौर जिला अध्यक्ष गंगाराम पाटीदार, नीमच जिला अध्यक्ष राजू पाल एवं रतलाम जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत आदि सम्मिलित हुए एवं प्रदेश प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश सह प्रभारी एवं नवनियुक्त रतलाम जोन प्रभारी श्री प्रवीण झा से वन टू वन चर्चा कर, आगामी विभिन्न स्तरों के चुनाव पर उम्मीदवार खड़ा करने की रणनीति बनाई। यह जानकारी रतलाम जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp