सैलाना। धामनोद बायपास पर शुक्रवार रात 8:30 बजे एक गर्भवती महिला की सड़क किनारे ही डिलीवरी हो गई। हिम्मत दिखाते हुए अकेली बड़ी सास ने प्रसव करवाया। पति ने डायल-112 पर कॉल सहायता मांगी तो टीम भी तत्काल पहुंची और जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में फिलहाल दोनों की स्थिति ठीक हैं।
जानकारी के अनुसार शिवगढ़ क्षेत्र के गांव जूनापाड़ा की दुर्गा अपने पति बना सिंगाड़ के साथ काफी समय से सेजावता में रहकर मजदूरी कर रही थी। पति के साथ बाइक से डिलीवरी के लिए सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रही थे। तभी रास्ते में धामनोद बायपास पर प्रसव पीड़ा तेज होने पर पति ने गाड़ी रोक कर से रोड किनारे उसे उतारा। साथ ही अन्य परिजन के साथ बना सिंगांड़ की बड़ी मां मांगूबाई भी आ रही थीं। उन्होंने वहीं सुरक्षित डिलीवरी करवाई। पति ने डायल 112 पर कॉल कर डायल-112 बुलाई। जो स्वास्थ्य केंद्र सैलाना ले गए। डायल-112 की टीम में चालक अकरम पठान और प्रधान आरक्षक रामचंद्र जाटव शामिल थे।
Author: MP Headlines












