जैन जागृति मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन : लोढ़ा बने अध्यक्ष संघवी बने सचिव

सैलाना। जैन जागृति मंच सैलाना की वार्षिक बैठक आयोजित की गई जिसमें विगत पांच वर्षों से अध्यक्ष रहे पीयूष जैन सालेचा ओरा ने समिति की रूपरेखा व्यक्त की ओर बताया कि जैन जागृति मंच मंच विगत 22 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। साथ ही कोषाध्यक्ष अंकुश संघवी ने वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया ।

अध्यक्ष पीयूष जैन की सहमति से नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समिति के वरिष्ठ अजय कोठारी एवं इंद्रेश चंडालिया के मार्गदर्शन में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए प्रीतेश लोढा, उपाध्यक्ष नीरज मांडोत, सचिव जयेश संघवी, सहसचिव शुभम ग्वालियरी, कोषाध्यक्ष निलेश गोलेछा को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यो ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए निवृतमान कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया ओर नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी । समिति सदस्य कमलेश चंडालिया, शैलेष चंडालिया, अमित पीतलिया, अभय मोगरा, संजय संघवी, प्रशांत कोलन, सौरभ संघवी, लवी संघवी, रवि बरेया, अंकुर ग्वालियरी उपस्थित रहे ।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp