भोपाल/सैलाना। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज इंदिरा भवन, भोपाल में उज्जैन संभाग के सभी जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा।
इस अहम बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, सह-प्रभारी संजय दत्त सहित उज्जैन संभाग के सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में रतलाम जिले के ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठनात्मक मुद्दों पर अपने विचार रखे और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के सुझाव दिए।
प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने सभी पदाधिकारियों को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने तथा आमजन से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि मजबूत संगठन ही भविष्य की राजनीतिक सफलता की कुंजी है, और इसके लिए सभी स्तरों पर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
Author: MP Headlines












