सैलाना पुलिस की कार्यवाही: अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही, 17 पेटी शराब सहित स्विफ्ट कार जप्त

रतलाम। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी सैलाना श्रीमती पिंकी आकाश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार दिनांक 22.04.2026 को चौकी धामनोद पर पदस्थ उपनिरीक्षक आनंद बागवान को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ग्रे रंग की स्वीफ्ट कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर बोदिना फंटा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध स्वीफ्ट कार (क्रमांक RJ-12-CA-9823) को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन को तेज गति से भगा दिया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपीगण भैसाडाबर-हतनारा रोड के सुनसान क्षेत्र में वाहन छोड़कर खेतों की ओर भाग गए।

वाहन की तलाशी पंचों के समक्ष लेने पर गाड़ी ने  14 पेटी किंगफिशर बीयर (500 ml केन) 03 पेटी एमडी व्हिस्की (180 ml क्वार्टर) कुल 18 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें कुल 330 सीलबंद बीयर केन, कुल 142 क्वार्टर एमडी व्हिस्की के पाए गए। कुल 190.56 बल्क लीटर अवैध शराब एवं अनुमानित कीमत लगभग ₹1,18,000/- की विधिवत जप्त की गई।

साथ ही घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार (क्रमांक RJ-12-CA-9823), कीमत लगभग ₹2,00,000/- को भी जप्त किया गया।उक्त कार्रवाई में आरोपीगण मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास जारी हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जप्ती का विवरण–
1. 14 पेटी किंगफिशर बीयर (500 ml केन)
2. 03 पेटी एमडी व्हिस्की (180 ml क्वार्टर)
कुल 17 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 190.56 बल्क लीटर एवं अनुमानित कीमत लगभग ₹1,18,000/- आंकी गई है। घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार (क्रमांक RJ-12-CA-9823), कीमत लगभग ₹2,00,000/- को भी जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका– इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आनंद बागवान, प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई, आरक्षक रणजीत सोलंकी, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp