धामनोद। जनगणना/सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत धामनोद क्षेत्र में मकान सूचीकरण का कार्य निर्धारित अवधि 1 मई से 31 मई के बीच पूर्ण किया जाना था। किन्तु प्रगणक श्री सांवरिया राव, प्राथमिक शिक्षक द्वारा सौंपे गये वार्ड क्रमांक 6 का कार्य को अत्यंत उत्साह, लगन एवं परिश्रम के साथ मात्र 3 दिवस में ही सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया।

कार्य पूर्ण करने के उपरांत श्री राव ने समस्त डाटा को सुपरवाइजर को सिंक किया तथा सामग्री एवं नजरी नक्शा जमा कराने हेतु रात्रि 8:30 बजे नगर परिषद कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में उपस्थित हुए। उनके इस कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदाराना कार्यशैली की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
कार्य के दौरान नागरिकों का भी सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे सूचीकरण प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हो सकी। क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया गया है। चार्ज अधिकारी पूजा गोयल द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणादायक बताया गया है।
Author: MP Headlines












