भीषण गर्मी में सफाई कर्मचारियों को राहत : सुबह 5 से 11 बजे तक ही होगा कार्य

मध्यप्रदेश शासन ने जारी किए निर्देश, स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता

भोपाल। प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सफाई कर्मचारियों के कार्य समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों से सुबह 5:00 बजे से 11:00 बजे तक ही कार्य लिया जाएगा।

मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी और लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। आयोग ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और आयुक्तों को निर्देशित किया है कि आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि उन्हें गर्मी और लू के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके। यह आदेश प्रदेशभर के हजारों सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जो तपती धूप में अपनी सेवाएं देते हैं।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp