सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना जनपद पंचायत सैलाना में ग्राम पंचायत उण्डेर की पेयजल टंकी एवं टीएस कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग को लेकर सरपंच प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रिया गिरा को आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत उण्डेर में टंकी एवं टीएस से जुड़े कार्य लंबे समय से लंबित हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधियों ने कार्य को जल्द पूर्ण कराने की मांग की।

इसके साथ ही आवेदन में जनप्रतिनिधियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि क्षेत्र की 47 पंचायतों से संबंधित शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए निराकरण करने की आवश्यकता है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सरपंच प्रतिनिधि विश्राम निनामा, प्रकाश खराड़ी, मंसूसिंह खराड़ी, परतु खराड़ी, मुकेश खराड़ी, नानालाल हारी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंदू मईडा उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines












