एसडीएम तरुण जैन ने ली समीक्षा बैठक, ग्रामीण क्षेत्रों में नए हैंडपं त्वरित सुधार के निर्देश

सैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पेयजल समस्या को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आया। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों में पानी की गंभीरता को लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) तरुण जैन द्वारा महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी एवं शिवगढ़ सहित ग्रामीण अंचलों में पेयजल संकट की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या अधिक है वहाँ प्राथमिकता के आधार पर नए हेड पंप स्थापित किए जाएँ तथा खराब पड़े हैंडपंपों को शीघ्र सुधारकर पुनः चालू किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त पेयजल संकट का शीघ्र स्थायी समाधान करने की मांग की।

गर्मी के बढ़ते प्रभाव के बीच आयोजित इस समीक्षा बैठक से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहने दी जाएगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp