सैलाना। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार सुदूर जनजातीय अंचलो में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित किया जा रहा है जिसके तहत चयनित ग्रामों में सघन स्वास्थ्य शिविर, हितग्राही संतुष्टि शिविर तथा वन विभाग के समन्वय से व्यापक वृक्षारोपण अभियान दिनांक 19/05/2026 से 25/05/2026 तक चलाया जा रहा है।

दिनांक 21/05/2026 से 23/05/2026 तक ग्रामीणों की स्थानीय समस्यायों को त्वरित निराकरण के लिए सेवा केन्द्रों पे विशेष जनसुनवाई का आयोजन कर सभी 339 ग्रामों में पात्र हितग्राहीयो के आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और राशन कार्ड बनाने के साथ साथ जनता की लंबित समस्यायों का निराकरण किया जा रहा है।
इसी श्रंखला में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रतलाम श्रीमती रंजना सिंह द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के चयनित 339 जनजातीय बाहुल्य ग्रामो में दिनांक 18/05/2026 से 25/05/2026 तक राष्ट्रव्यापी आईईसी सूचनाये शिक्षा एवं संचारबद्ध अभियान जनभागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 25/05/2026 गंगा दशहरे के अवसर पर ग्राम पंचायत भीलो की खेडी, खेरावदा और आम्बा में जल संवर्धन कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण के बारे में बताया गया एवं जल संरक्षण का उत्सव मनाया गया। जिसमें नदी, बावड़ी, तालाब, कुएं आदि के संरक्षण के बारे में ग्रामीणजनों एवं प्रशिक्षणार्थीयो को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम सहायक धनपाल शर्मा द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर भीलो की खेडी पंचायत सचिव चत्तर सिंह खराड़ी, ग्राम पंचायत आम्बा के सरपंच आसाराम परिहार तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, सैलाना के निर्देशक रघुवीर सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी शंकर सिंह चंद्रावत, सहायक कार्यक्रम अधिकारी शुभम सिखवाल, कार्यक्रम सहायक धनपाल शर्मा, नरेन्द्र सिंह देवड़ा एवं जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक शिवशंकर शर्मा, समाजसेवी गणपत जाधव, संदीप राजपुरोहित व ग्रामीणजनों ने कार्यक्रम में शामिल होकर सहभागिता प्रदान की।
Author: MP Headlines












