एल्डरमैन पर एफआईआर के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का किया प्रदर्शन, डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त

सैलाना। सैलाना गत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक द्वारा नगर परिषद के एल्डरमैन नाथूलाल राठौड़ के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विरोध में बुधवार शाम भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक बड़ी संख्या में सैलाना थाना परिसर पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी पिंकी आकाश को ज्ञापन सौंपकर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की।

गौरतलब है कि गत दिवस  बस स्टैंड क्षेत्र में एक विशाल नीम का पेड़ गिरने से अरुण पिता राजेश राठौर घायल हो गए थे। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  लाया गया था। इसी दौरान नगर परिषद के एल्डरमैन नाथूलाल राठौड़ और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर नीरज चौहान के बीच अरुण के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी।

इसके बाद डॉक्टर नीरज चौहान ने एल्डरमैन नाथूलाल राठौड़ के खिलाफ अभद्र व्यवहार एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस कार्रवाई से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे एकपक्षीय बताते हुए विरोध जताया।
भाजपा नेताओं का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा डॉक्टर की भूमिका की भी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

“भाजपा नेताओं ने कहा- मामले की हो निष्पक्ष जांच, एकपक्षीय कार्रवाई बर्दाश्त नहीं”
थाना प्रभारी पिंकी आकाश द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सात दिवस बाद कोई कार्यवाही नहीं होने पर फिर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस थाना पर धरना प्रदर्शन करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर एवं एल्डरमैन नाथूलाल राठौर द्वारा बताया गया कि संगठन एवं प्रशासन के सामंजस को देखते हुए 7 दिन की अल्टीमेट को स्वीकार किया है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp