धार/बदनावर/कानवन। विगत 2 जून की मध्यरात्रि के बाद बदनावर में हुई सबसे बड़ी चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। राजस्थान के गलियाकोट निवासी सिकलीगर गिरोह के 5 आदतन अपराधियों को SIT टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 40 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद हुई है।

घटना कब और कहां हुई
2 जून 2026, मध्यरात्रि के बाद सुबह-सुबह भाजपा नेता व मप्र शासन से दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल का घर, जवाहर मार्ग, बदनावर में अज्ञात बदमाशों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुसकर अलमारी साफ कर दी। फरियादी महक पिता राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट के अनुसार सोना की लक्ष्मी माता की मूर्ति, कंगन, पोची, 2 चेन, मोती हार सेट, अंगूठी, कान की बालियां-झुमकी, कुर्ते के 4 बटन व चांदी की पूजा के 4 लोटे, ग्लास, कटोरी-प्लेट, पैर के आयल रेट, 4 जोड़ी पायल, इत्रदानी, सिक्के व नकदी में 1.5 लाख रुपए को मिलाकर कुल अनुमानित 50-60 लाख रुपए की चोरी हुई।
FIR और धाराएं
थाना बदनावर पर अपराध क्रमांक *287/2026* दर्ज।
*धाराएं:* BNS 331(4) – गृहभेदन, 305(A) – चोरी
एसपी ने संभाला मोर्चा, एसआईटी गठित
घटना की गंभीरता देखकर पुलिस अधीक्षक धार *सचिन शर्मा* खुद मौके पर पहुंचे। ASP पारुल वेलापुरकर के मार्गदर्शन और SDOP अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में एस आई टी गठित की गई। कानवन, बदनावर, सादलपुर पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुटी।
सीसीटीवी से खुला राज
1. SIT ने बदनावर-लेबड़-नयागांव हाईवे के CCTV खंगाले।
2. अपराध क्रमांक 288/2026 में चोरी की पल्सर बाइक घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप के पीछे खेत में मिली।
3. टोल बैरियर चेकिंग में संदिग्ध स्विफ्ट कार *RJ03CB1664* घटना के समय घटनास्थल के पास मिली।
नंबर प्लेट बदलकर फरार
CCTV ट्रेसिंग से पता चला कार रतलाम- नामली- जावरा- पिपलोदा- प्रतापगढ़ होते हुए ग्राम अरनोद पहुंची। वहां नंबर प्लेट बदलकर *GJ27EH6051* लगा दी गई। कार आरोपी रघुवीर पिता पर्वत सिंह, निवासी गलियाकोट के नाम निकली।
आदतन अपराधी निकला पूरा परिवार
मुखबिर से पता चला रघुवीर, पर्वत सिंह का पूरा परिवार चोरी-नकबजनी का आदतन अपराधी है। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, MP पुलिस को इनकी तलाश थी। डूंगरपुर, गलियाकोट, नडियाद, बड़ौदा में दबिश के बाद लोकेशन मिली।
गिरफ्तारी और बरामदगी
SIT ने दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी *गलियाकोट, थाना वितरी, राजस्थान* के रहने वाले हैं:
1. आनंद सिंह पिता पर्वत सिंह सिकलीकर
2. बलवीर सिंह पिता पर्वत सिंह सिकलीकर
3. पर्वत सिंह पिता जाम सिंह सिकलीकर
4. भूरीबाई पति पर्वत सिंह सिकलीकर
5. अमर सिंह पिता लाल सिंह सिकलीकर
पूछताछ में आरोपियों ने 2 जून की चोरी कबूल की। पुलिस ने 40 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी बरामद की।
2 आरोपी अब भी फरार
लड्डू उर्फ रघुवीर सिंह पिता पर्वत सिंह और महेंद्र पिता लाल सिंह सिकलीकर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस का बयान
ASP पारुल वेलापुरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। SP सचिन शर्मा ने SIT टीम की मुस्तैदी की सराहना की। बदनावर में हुई सबसे बड़ी चोरी का खुलासा होने से क्षेत्र में राहत की सांस है।
Author: MP Headlines

















