Skip to main content

MP Headlines

सैलाना को मिला नया एसडीएम, सुनील कुमार जायसवाल ने संभाली अनुविभाग की कमान

प्रशासनिक फेरबदल के बाद सोमवार को ग्रहण किया कार्यभार, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की कही बात

सैलाना/रतलाम। जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत स्थानांतरित किए गए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल ने सोमवार को सैलाना अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर एसडीएम पद का कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने सैलाना अनुविभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल लीं।

ज्ञात हो कि प्रशासनिक कार्यों में सुगमता एवं बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए थे। इसी क्रम में सुनील कुमार जायसवाल की पदस्थापना सैलाना एसडीएम के रूप में की गई है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जायसवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व एवं विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।
उनके पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

MP Headlines
Author: MP Headlines