Skip to main content

MP Headlines

मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में 23 जून को सैलाना कृषि उपज मंडी रहेगी पूर्णतः बंद

सैलाना। मध्य प्रदेश में मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारी महासंघ के आह्वान पर 23 जून को कृषि उपज मंडी सैलाना पूर्णतः बंद रहेगी। मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष इंद्रेश चण्डालीया ने   मंडी शुल्क बढ़ोतरी के फैसले का विरोध करते हुए व्यापारियों से बंद को सफल बनाने और एकजुटता दिखाने की अपील की है।बंद के दौरान सैलाना अनुविभागीय अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल को राज्यपाल के नाम  ज्ञापन सौपा जायगा।

व्यापारी संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रदेश की अन्य मंडियों के साथ सैलाना कृषि उपज मंडी में भी मंगलवार, 23 जून को किसी प्रकार की कृषि उपज की नीलामी, खरीद-बिक्री एवं व्यापारिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी। व्यापारियों का कहना है कि मंडी शुल्क में वृद्धि से व्यापार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसका सीधा असर किसानों और व्यापारियों दोनों पर पड़ेगा।

कृषि उपज मंडी व्यापारी एसोसिएशन, सैलाना ने सभी व्यापारी बंधुओं से बंद का समर्थन करने तथा मंडी शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर एकजुट रहने का आह्वान किया है। संघ का कहना है कि जब तक शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।

व्यापारी नेताओं ने कहा कि यह बंद व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा मंडी व्यवस्था में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित व्यापारियों, हम्मालों एवं मंडी से जुड़े लोगों से सहयोग की अपील की है।

MP Headlines
Author: MP Headlines