रतलाम। सैलाना में बस स्टैंड के चौड़ीकरण के समर्थन में बड़ी संख्या में बस स्टैंड के ही व्यापारी सामने आए हैं। ओशीन परिसर में रविवार शाम 200 से ज्यादा व्यापारियों का मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें जिला प्रशासन के रवैये को गलत बताते हुए सभी व्यापारियों ने एकमत से नगर परिषद की कार्यवाही का समर्थन किया और कहा कि जिला प्रशासन सैलाना के बस स्टैंड के चौड़ीकरण मुद्दे को विकास के नजरिए से देखे और इस पर लगी रोक हटाए।अन्यथा व्यापारियों को बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ये हैं पूरा मामला
दरअसल सैलाना नगर परिषद ने तीन माह पूर्व एक प्रस्ताव पारित कर नगर विकास के दृष्टिगत सैलाना के बस स्टैंड के चौड़ीकरण की योजना बनाई थी।इसमें 15 दुकानें भी प्रभावित हो रही थी जिन्हें फिलहाल तोड़ा जाना था और बाद में पुनः लागत मूल्य पर उन्हीं दुकानदारों को वापस देना था।प्रभावित दुकानदारों में से आधे विकास की इस पहल से संतुष्ट हैं और उन्होंने अपनी दुकानें खाली करके नगर परिषद की सुपुर्दगी में भी दे दी। उधर 7 दुकानदारों ने मामला कोर्ट में भी भिजवाया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुन कर नवीन निर्माण को हरी झंडी भी दे दी।इधर जिला प्रशासन की रोक के चलते नगर परिषद ये कार्य अब तक नहीं कर पाई।

आंदोलित हुए 200 से ज्यादा दुकानदार
नगर की बढ़ती आबादी और आवागमन के बढ़ते साधन से निःसंदेह वर्तमान बस स्टैंड में जगह छोटी पड़ने लगी यदि बस स्टैंड के विकास का ये कार्य रुका तो भविष्य में पूरे बस स्टैंड को ही बायपास पर स्थानांतरित करना पड़ सकता हैं।यदि ऐसा होता हैं तो वर्तमान बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र के दुकानदारों के कारोबार खासा प्रभावित होगा।जिला प्रशासन की रोक से आहत बड़ी संख्या में व्यापारी ओशिन परिसर में एकत्रित हुए।चर्चा की और प्रशासन के रुख पर आपत्ति व्यक्त की।
एडवोकेट अरविंद मुरेरा, श्याम धाकड़,कमलेश कसेरा, राजेन्द्र चंडालिया, पूरनमल परमार, जीवनलाल भोई, संजय तातेड़ रूपेश लोढ़ा, मोनू शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए नगर परिषद के फैसले को सही बताया। एकमत से ये कहा गया कि प्रशासन पर जनहित के इस कार्य पर से रोक हटाने के लिए दबाव बनाने के लिए आंदोलन किया जाएगा।
नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने परिषद का पक्ष रखा और कहा कि हमारी कार्यवाही में कोई कमी नहीं हैं। रोक हटने के बाद हमें कार्य शुरू करना है और जो दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं उन्हें नई दुकानें लागत मूल्य पर देना हैं। संचालन मंगलेश कसेरा ने किया।

- रतलाम में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले– उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए करें कार्य
151वीं जयंती पर सागोद रोड स्थित बिरसा मुंडा चौराहे पर हुआ समारोह, जनजातीय संस्कृति की झलक के साथ बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां रतलाम। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सागोद रोड स्थित भील धर्मशाला के समीप… Read more: रतलाम में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले– उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए करें कार्य - मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: बोलेरो से कुचलकर हत्या की कोशिश, युवती के अपहरण का मामला दर्ज; सट्टेबाजों और अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई
मंदसौर। मंदसौर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, युवती के अपहरण, सट्टेबाजी, अवैध शराब बिक्री, मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं। शामगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों को बोलेरो… Read more: मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: बोलेरो से कुचलकर हत्या की कोशिश, युवती के अपहरण का मामला दर्ज; सट्टेबाजों और अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई - सैलाना में श्री महालक्ष्मी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
सैलाना। नगर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मंदिर में विशेष सजावट की गई और श्री महालक्ष्मीजी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। महोत्सव के अवसर पर शाम 4 बजे विधि-विधान के साथ महाआरती हुई। आरती में श्रद्धालुओं… Read more: सैलाना में श्री महालक्ष्मी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी - उज्जैन में फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला: तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय समेत तीन को 3-3 साल की सजा
ताजपुर और बकानिया की कृषि भूमि के नामांतरण में की गई थी अनियमितता, विशेष न्यायालय ने लगाया कुल 1.35 लाख रुपए का अर्थदंड उज्जैन। पद का दुरुपयोग कर अपात्र लोगों को कृषि भूमि का भू–स्वामी बनाने और शासन को राजस्व की हानि पहुंचाने के दो पुराने मामलों में विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने… Read more: उज्जैन में फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला: तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय समेत तीन को 3-3 साल की सजा - स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने की सहभागिता
रतलाम। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में शनिवार को रतलाम रेलवे स्टेशन पर ब्लड शुगर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस सेवा परंपरा को जारी रखते हुए शिविर में यात्रियों एवं आम नागरिकों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया।… Read more: स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने की सहभागिता






