Skip to main content

MP Headlines

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

सैलाना। भाजपा सैलाना शिवगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के बलिदान दिवस पर जनपद पंचायत सैलाना के सभागृह में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर कहां की ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले डॉ. मुखर्जी  का त्याग और देशभक्ति हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उनका बलिदान प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, श्याम धाकड़, पार्षद मुकेश पटेल, एल्डरमैन वर्दी चंद पाटीदार, नाथुलाल राठौर, रवि शर्मा मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार, सौरभ राका, किशोर कसेरा, सुरेंद्र मेहता सुनील राठौर, हिम्मत पाटीदार, शेर सिंह राठौड़, हरीश कसेरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

MP Headlines
Author: MP Headlines