Skip to main content

MP Headlines

गंगा दशमी पर सैलाना की गौशाला में गौपूजन के बाद गो सेवा की

सैलाना। गंगा दशमी के अवसर पर बुधवार को सैलाना गौशाला में रतलाम की समता महिला मंडल, समता बहुमंडल, समता बालिका मंडल सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने गौसेवा की। सैकड़ों महिलाओं ने गौशाला में उपस्थित हो कर पहले गायों की पूजा की। तत्पश्चात गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया।

संस्था अध्यक्ष मणिलाल घोटा, ट्रस्टी देवेन्द्र बांठिया, गौशाला प्रबन्धक प्रदीप त्रिवेदी ने संगठन की सभी महिलाओं को गौशाला के हॉस्पिटल, ओर अन्य निर्माण कार्यो का निरीक्षण कराया।

MP Headlines
Author: MP Headlines