Skip to main content

MP Headlines

मोहर्रम जुलूस मै स्टंट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने निकाला जुलूस

बड़नगर । थाना बड़नगर पुलिस द्वारा मोहर्रम जुलूस के दौरान सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में अपराध क्रमांक 382/2026, धारा 110, 125(ए), 287, 288, 223(बी), 285, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

दिनांक 23-24 जून 2026 की रात्रि मोहर्रम जुलूस के दौरान जय स्तंभ चौक बड़नगर पर आरोपियों द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में एक वाहन (क्रेन की सहायता से) हवा में लटकाकर उसमें फटाके रखकर विस्फोट किया गया। फटाकों के कारण वाहन के कांच एवं अन्य वस्तुएं आसपास गिरीं, जिससे आमजन की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। घटना के समय क्षेत्र में भारी भीड़ मौजूद थी।

पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपी शोएब पिता गब्बू, जाहिद पिता भूरा खा, तपसील उर्फ तस्लीम उर्फ तस्लीम पिता नेहरू खा निवासी अडान मोहल्ला को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध NSA की कार्यवाही भी की जाएगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines