जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है

रतलाम 26 जून/ रतलाम जिले में विकासखंड जावरा अंतर्गत ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान दुखद घटना हुई है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह , शहर एसडीएम श्री तरुण जैन मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचे, वहां पहुंचकर उन्होंने हादसे में पीड़ित भर्ती मरीजों के हाल-चाल जाने। उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान में तीन लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती है ,  तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। 

कार्यालय कार्यपालन अभियंता मध्य प्रदेश विद्युत विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी आदेश अनुसार श्री घनश्याम गिर पिता श्री भगवान गिर को शिकायत निवारण केंद्र हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान उपस्थित रहते हुए भी कार्य के दौरान लापरवाही करने के लिए निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय जावरा नियत किया गया है। कार्यालय कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी रतलाम द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री समरथ मकवाना और श्री गोबीलाल बिजली श्रमिक को कार्य में लापरवाही के लिए कार्य से पृथक करने का आदेश जारी किया गया है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp