सैलाना (रतलाम)। विकासखंड सैलाना के जन शिक्षा केंद्र कन्या शिवगढ़ में संकुल स्तरीय मुस्कान अभियान समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक संकुल प्राचार्य श्री जितेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में दोनों जन शिक्षक रमेश चंद्र परिहार एवं पप्पु सिंह लोधी द्वारा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जन शिक्षा केंद्र से जुड़े सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रभारी शामिल हुए। बैठक में मुस्कान अभियान के बिंदु वार पर कार्य करने को कहा गया बैठक मे शत प्रतिशत नामांकन ,अपार आइडी, को-लोकेशन सर्वे, जादूई पिटारा, रिडिग कार्नर एवं 3 से 16 वर्ष आयु के बच्चो को शिक्षा से जोडने हेतु संस्थागत प्रवेश दिलाने एक पेड मां के नाम आदि बिंदु पर बैठक मे विस्तार से बताया गया है ।इस अभियान में शाला प्रभारी नोडल के रुप में कार्य करेंगे ।
Author: MP Headlines












