जनसुनवाई में लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से मिलेगी निःशुल्क विधिक सहायता

प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट कक्ष क्र 16 में होगा आयोजन

रतलाम 13 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आमजन को त्वरित एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है।

लीगल एड क्लीनिक का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 16 में किया जाएगा। क्लीनिक में नागरिकों को उनकी विभिन्न विधिक समस्याओं के संबंध में निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी विधिक समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई के दौरान संचालित लीगल एड क्लीनिक का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp