Skip to main content

MP Headlines

आदिवासी विकास परिषद ने की नई नियुक्तियां, ब्लॉक अध्यक्षों सहित जिला पदाधिकारियो की घोषणा की

सैलाना। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंगार की सहमति एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत की अनुशंसा पर परिषद के जिलाध्यक्ष काशीराम भूरिया ने सोमवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

घोषित नियुक्तियों के अनुसार प्रभु भामर को सैलाना, बहादुर मईड़ा को सरवन, अनिल गरवाल को रावटी तथा मोहन भगोरा को बाजना का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार वजेसिंह खराड़ी एवं नारायण सिंह भगोरा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में मानसिंह गामड़ (सैलाना), हरीशचन्द्र खोड़ियार (सरवन), सुनील परमार (रावटी) तथा शम्भूलाल भगोरा (बाजना) को ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत बनाने और आदिवासी समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines