रतलाम 30 जुलाई 2026/ जावरा विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाने के उद्देश्य से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने प्रारम्भ से प्राथमिकता से कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप सफलता भी मिलती जा रही है। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप बालिका छात्रावास सुजापुर और ढोढर में भवन निर्माण की सौगात मिल गई है। दोनों भवनों के लिए लगभग सवा छः करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय लम्बे समय से क्षेत्र में भवनविहीन स्कूल व छात्रावासो के लिए भवन की स्वीकृति का प्रयास कर रहे है। लगातार प्रयास के चलते बीते दिनों जावरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी प्राथमिकता से अवगत कराया गया था। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बालिका छात्रावास सुजापुर व ढोढर के लिए भवन निर्माण की घोषणा की थी।इस घोषणा के बाद विधायक डॉ पांडेय ने दोनों स्थानों पर भवन निर्माण के लिए प्रक्रिया पूर्ण करवाने का प्रयास किया। विभागीय कार्यवाही के अलावा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह से भेंट कर बालिकाओ की कठिनाइयों से अवगत कराया। इन प्रयासों के फलस्वरूप राज्य शिक्षा केन्द्र ने 50 सीटर नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास ढोढर एवं 100 सीटर बालिका छात्रावास सुजापुर के लिए 6 करोड़ 30 लाख रु की स्वीकृति जारी कर दी है। इन भवनों से क्षेत्र की सैंकड़ो बालिकाओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।इस स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में दो सांदीपनि स्कूल, दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दो महाविद्यालय के साथ ही दो बालिका छात्रावास की सौगात दिलाकर जावरा विधानसभा क्षेत्र को शैक्षणिक हब बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है। आगामी समय मे जिला स्तरीय दिव्यांग छात्रावास का नवीन भवन भी जावरा विधानसभा क्षेत्र के पिपलौदा में बनाया जाएगा।जिसकी भी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की है, जिसकी स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विधायक डॉ पांडेय क्षेत्र में सभी भवन विहीन हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों के भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए भी प्रयासरत है। जिसकी प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो गई है।
जावरा विधानसभा क्षेत्र को दो बालिका छात्रावासो की बड़ी सौगात मिलने पर जिला महामंत्री महेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल, दिनेश पाटीदार, राजेश शर्मा, रितेश जैन, अजय पांडेय, अमित पाठक, बालाराम मालवीय, जगदीश माली, राकेश चौहान सहित विभिन्न पदाधिकारियो ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव, शिक्षा मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह तथा विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Author: MP Headlines