एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सैलाना के ग्राम करिया में पौधारोपण किया गया

सैलाना/रतलाम 3 अगस्त 2026/ एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले में हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सैलाना के ग्राम करिया में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी टंकी परिसर में कार्यपालन यंत्री  एस आर जांगड़े की उपस्थिति में पौधारोपण का कार्य किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं उसे हरा भरा कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया।

जिला जल सलाहकार आनंद व्यास ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी टंकी परिसरों में पौधे लगाए जाएंगे पेड़ जल संरक्षण, स्वच्छ वातावरण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। श्री व्यास ने बताया ग्राम करिया टंकी परिसर पर जामुन, आंवला, करंज, शीशम, गुलमोहर के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर सैलाना की सहायक यंत्री श्रीमती बिंदिया चौहान, पंचायत सचिव शमोतीलाल भाबर उप सरपंच देवीलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच हीरालाल निनामा, नल चालक इंदू निनामा, हैंडपंप टेक्नीशियन  गोवर्धन बिलवाल, शिक्षक श्री मुकेश निनामा आदि उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines