सैलाना/रतलाम। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने हाल ही में घोषित उपचुनावों के परिणाम को खुशनुमा बताते हुए कहा कि ये प्रजातंत्र हैं,कोई एक दल या व्यक्ति प्रजातंत्र में शहंशाह नहीं होता। बीजेपी और उसके बड़े नेता अपने आप को बादशाह मानने की भूल कतई न करे। उन्होंने कहा कि दतिया का परिणाम किसी एक उप चुनाव के परिणाम के रूप में न देखा जाए,ये तो दरअसल बीजेपी के अलोकतांत्रिक कृत्यों का अंत और कांग्रेस के कमबैक का शंखनाद हैं।

जारी एक बयान में गेहलोत ने कहा कि दतिया की जनता ने अपने मत के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, अहंकार और वादाखिलाफी से आमजन पूरी तरह निराश हो चुका है। यह परिणाम केवल एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, लोकतंत्र की ताकत और बदलाव की मजबूत दस्तक है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है और प्रदेश में परिवर्तन की लहर शुरू हो गई है। दतिया की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति चाहती है तथा कांग्रेस पर अपना भरोसा जता रही है।
हर्षविजय गेहलोत ने दतिया कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ताओं की मेहनत को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह विजय पूरे प्रदेश के कांग्रेसजनों में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी तथा प्रदेश में जनभावनाओं के अनुरूप सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी।
उन्होंने कहा, “भाजपा का अहंकार हारा है, जनता की कांग्रेस जीती है। दतिया की यह जीत आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति की नई दिशा तय करेगी और कांग्रेस के लिए उत्साह एवं जश्न का अवसर है।” कांग्रेस ने दतिया चुनाव जीत पर जिले सहित सैलाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों में हर्ष की लहर।
Author: MP Headlines