Skip to main content

MP Headlines

सोना-चांदी व्यापारी संघ ने भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी का किया सम्मान

सैलाना, रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर अनुकूल सोनी का सम्मान करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को सैलाना सोना-चांदी व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि अनुकूल सोनी की संगठनात्मक क्षमता, सक्रिय कार्यशैली और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पहचान के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर अनुकूल सोनी ने व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों का आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा युवाओं और समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में सैलाना सोना-चांदी व्यापारी संघ के अध्यक्ष, पदाधिकारी दिनेश सोनी, योगेश सघवी, जितेंद्र राका, अवी संघवी, महेंद्र ग्वालियरी, मनीष ग्वालियरी, राजेश संघवी, सूर्यपाल सिंह राठौर, दीपक सोनी, जितेंद्र भरावा, स्वप्निल ग्वालियरी, विनोद पाटीदार, निराला सोनी, सदाशिव सोनी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines