भाजपा सैलाना-शिवगढ़ मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

सैलाना। भारतीय जनता पार्टी सैलाना-शिवगढ़ मंडल की मासिक बैठक बुधवार को नगर के स्थानीय ओशिन परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी पवन सोमानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी एवं मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे

MP Headlines
Author: MP Headlines