सैलाना। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा. के आज्ञानुवर्ती पुण्य पुंज साध्वी श्री पुण्यशीलाजी म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री अनुपमशीलाजी, नेहप्रभाजी, चतुर्गुणाजी, प्रतिज्ञाजी, अंजलिजी, गुणज्ञाजी, अर्पणाजी ठाणा – 7 वर्षावास हेतु सैलाना की रंगवाड़ी मोहल्ला स्थित अणु आराधना भवन में विराजित है। साध्वी मंडल के सानिध्य में यहां प्रतिदिन विविध आराधनाएं संपन्न हो रही है।

तीन श्राविकाओं के 16- 16 उपवास पूर्ण
यहां कल्पना संघवी, श्रेया मेहता व प्रिंसी संघवी ने 16 – 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की। तपस्या पूर्ण होने पर आयोजित बहुमान समारोह में साध्वी मंडल ने तप की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए तीनों तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए खूब खूब धन्यवाद व साधुवाद दिया।
तप की बोली तप से लगाकर तपस्वियों का किया बहुमान
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा तीनों तपस्वियों का तप की बोली लगवाकर बहुमान किया गया। वर्षावास के दौरान बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक धर्म एवं तप आराधना कर रहे हैं। कई तपस्वी मासक्षमण तप की और अग्रसर हो रहे हैं।
Author: MP Headlines






