रतलाम। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रविवार शाम को रतलाम में धरना प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च आयोजित किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने बताया कि 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रगौरव ‘वंदे मातरम्’ का जानबूझकर अनादर किया गया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया ।

शनिवार शाम 6 बजे महलवाड़ा चौराहे से कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, नंदकिशोर पंवार सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राहुल रांका ने किया तथा आभार युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर ने व्यक्त किया।
Author: MP Headlines






